फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर के दो विषयों का रिजल्ट संशोधित

विज्ञापन
Results of two subjects of Assistant Professor revised
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) की ओर से प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर की जा रही भर्ती प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में है। आयोग ने चार दिन पहले अर्थशास्त्र एवं शारीरिक शिक्षा विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया था। रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया में गड़बड़ी के कारण आयोग को शुक्रवार को इन दोनों विषयों के संशोधित परिणाम जारी करने पड़े। इसके साथ ही आयोग ने संगीत विषय में एक पद का अंतिम चयन परिणाम भी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ओबीसी आरक्षण विवाद के कारण राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के निर्देश पर यूपीएचईएससी ने 12 एवं 13 सितंबर को आयोजित होने वाले अर्थशास्त्र एवं शारीरिक शिक्षा विषय का इंटरव्यू स्थगित कर दिया था। बाद में विधिक राय लेकर स्थगित किया गया इंटरव्यू 30 सितंबर एवं एक अक्तूबर को आयोजित कराया गया। एक अक्तूबर को इंटरव्यू पूरा होते ही आयोग ने उसी दिन दोनों विषयों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया लेकिन इसमें गड़बड़ी के कारण आयोग ने अब दोनों विषयों का चयन परिणाम निरस्त कर दिया है।
शुक्रवार को हुई आयोग की बैठक में इन दोनों विषयों का संशोािध्त चयन परिणाम अनुमोदित किया गया। संशोधित परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा शुक्रवार को संगीत विषय में सामान्य वर्ग के एक पद पर भर्ती के लिए पांच अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाया गया था। सभी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इंटरव्यू के बाद आयोग ने इस विषय का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें