फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर चित्रकला के दो पदों का परिणाम घोषित

विज्ञापन
Results of two posts of assistant professor painting announced
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) में विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए तीसरे चरण का साक्षात्कार सोमवार से शुरू हो गया। साक्षात्कार के पहले ही आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर चित्रकला के दो पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। वहीं, अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन देकर मांग की है कि बाकी प्रमुख विषयों की इंटरव्यू तिथि भी जल्द घोषित की जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया समय से पूरी की जा सकी।
विज्ञापन

तीसरे चरण के साक्षात्कार के पहले दिन अंग्रेजी, भूगोल और चित्रकला विषय के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। चित्रकाल विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के दो सामान्य महिला पदों के लिए हुए साक्षात्कार में 11 अभ्यर्थी शामिल हुए और देर शाम आयोग ने इस विषय का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। अंग्रेजी एवं भूगोल विषय का साक्षात्कार अभी कुछ दिनों तक चलेगा। उधर, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन देकर मांग की है कि विज्ञापन संख्या 47 के तहत शेष विषयों हिंदी, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र की इंटरव्यू तिथि जल्द घोषित करने की मांग की है।
अभ्यर्थियों ने यह मांग भी की है कि इंटरव्यू के दौरान बीच-बीच में अंतराल न दिया जाए और अवकाश को छोड़कर बाकी दिनों में इंटरव्यू आयोजित किए जाएं। इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान प्रति बोर्ड अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जा सके। अभ्यर्थियों ने यह मांग भी की है किनि विषयों के अंतिम चयन परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, उन विषयों में चयनित अभ्यर्थियों की फाइल शीघ्र उच्च शिक्षा निदेशालय को प्रेषित की जाएं, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें