उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता पेंट टेक्नोलॉजी के तीन पदों और खेल निदेशालय के तहत सहायक प्रशिक्षक (फुटबाल) के एक पद पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया।
प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता पेंट टेक्नोलॉजी के तीन पदों में एक अनारक्षित और एक-एक पद ओबीएसी एवं एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 15 नवंबर को आयोजित किया गया था। तीनों पदों के लिए धर्मांश, विनोद प्रसाद शर्मा और रवींद्र प्रसाद को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। इसके अलावा सहायक प्रशिक्षक (फुटबाल) के एक अनारक्षित पर इरशाद अहमद को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। इस पद के लिए इंटरव्यू 23 नवंबर को आयोजित किया गया था।