प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) पुरानी भर्ती परीक्षाओं का परिणाम अप्रैल तक घोषित करके परीक्षा कैलेंडर को पटरी पर लाएगा। आयोग ने सीएचएसएल, सीएसएल, एमटीएस समेत अन्य परीक्षाओं की कई चरणों में परीक्षा कराई है। इन परीक्षाओं के दो चरणों का परिणाम तो घोषित हो चुका है, लेकिन अन्य चरणों का परिणाम अभी तक जारी नहीं किया जा सका है। आयोग अब शीघ्र ही शेष चरणों की परीक्षाओं के नतीजे जारी करेगा।
एसएससी की परीक्षाओं को लेकर मई 2019 में कोर्ट का फैसला आने के बाद से लगातार परिणाम घोषित करके पिछड़ी भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर को पटरी पर लाने की कोशिश चल रही है। कोर्ट की रोक हटने के बाद सीजीएल 2017 का परिणाम नौ मई 2019 को घोषित किया गया। इसके बाद 10 मई को सीएचएसएल-2017 टियर-2 का परिणाम घोषित किया गया। आयोग के अधिकारियों की मानें तो इन परीक्षाओं के बाकी चरणों का परिणाम जारी करने और बैकलाग परीक्षाएं पूरी कराए जाने के बाद नई भर्ती घोषित की जाएगी। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा और रिजल्ट के लिए इंतजार नहीं करना होगा। आयोग की ओर से तीन दिसंबर 2019 को सीएचएसएल का भर्ती विज्ञापन निकालने के बाद 17 अप्रैल 2020 को नई भर्ती की घोषणा की जाएगी। 2019 की सीएचएसएल 2019 की टियर-1 की परीक्षा 16 से 27 मार्च के बीच पूरी करने के बाद 2020 के पदों की घोषणा होगी।
मई 2019 से रिजल्ट घोषित करने में आई तेजी
आयोग की ओर से मई 2019 में ही सीजीएल-2017, सीएचएसएल-2017, सेलेक्शन पोस्ट पेज-4, सेलेक्शन पोस्ट पेज-6 (सेकेंडरी लेवल), सेलेक्शन पोस्ट पेज-6 (ग्रेजुएशन लेवल), सब इंस्पेक्टर 2018 पेपर-1 का परिणाम जारी किया गया। जून में कांस्टेबल जीडी-2018, अगस्त में सीजीएल-2018 टियर-1, सितंबर में जूनियर ट्रांसलेटर-2018, सब इंस्पेक्टर 208 पीईटी-पीएसटी का परिणाम, सीएचएसएल 2018 पेपर-1 का परिणाम, अक्तूबर में सीजीएल-2018, नवंबर में एमटीएस-2019 सीजीएल-2019 का परिणाम घोषित करने के बाद सीएचएसएल-2017 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया।
2020 की भर्ती परीक्षाएं
भर्ती विज्ञापन तिथि परीक्षा
0 सब इंस्पेक्टर केंद्रीय सुरक्षा बल- 17 अप्रैल 2020 28 सितंबर 2020
0 जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर 2020 17 अप्रैल 2020 एक अक्तूबर 2020
0 मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ 2020 दो जून 2020 26 अक्तूबर 2020
0 स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी 2020 चार अगस्त 2020 एक दिसंबर 2020 से
0 जूनियर इंजीनियर चार अगस्त 2020 फरवरी 2021
0 सीजीएल 2020 15 सितंबर 2020 परीक्षा तिथि बाद में
0 सीचएसएल 2020 30 नवंबर 2020 परीक्षा तिथि बाद में