फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आ सकता है एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम

Fri, 08 Feb 2019 01:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
lt grade - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) आठ फरवरी को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। शुक्रवार को आयोग की बैठक होनी है, जिसमें परिणाम जारी किए जाने को लेकर निर्णय होने के आसार हैं। आयोग इसी माह आरआई टेक्निकल और पीसीएस-2016 का परिणाम भी घोषित करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के परिणाम को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने बुधवार को आयोग के गेट पर धरना-प्रदर्शन भी किया था। एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती होनी है। यह भर्ती कुल 15 विषयों में होनी है। हालांकि आयोग एक साथ सभी विषयों का परिणाम जारी नहीं करेगा। पूर्व में अभ्यर्थियों और आयोग के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में भी यह बात स्पष्ट की जा चुकी है कि परिणाम एक साथ नहीं, बल्कि विषयवार जारी किए जाएंगे।

शुरुआत में कुछ विषयों के परिणाम ही घोषित किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक कुछ विषयों का परिणाम तैयार किया जा चुका है। शुक्रवार को आयोग की बैठक में इस पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा आयोग इसी माह आरआई टेक्निकल और पीसीएस-2016 का अंतिम चयन परिणाम भी घोषित करने की तैयारी में हैं। आरआई टेक्निकल और पीसीएस-2016 के तहत इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब केवल अंतिम परिणाम आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें