फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम इस हफ्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि की प्रवेश इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) और अन्य पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 के तहत दाखिले लिए हुईं प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम इसी हफ्ते जारी कर दिए जाएंगे। अगस्त के अंतिम सप्ताह से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन

इस बार तमाम केंद्रीय विश्वविद्यालयों में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिले लिए जाने हैं, लेकिन इविवि ने पीजी में दाखिले के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित की। एनटीए की संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं सितंबर में प्रस्तावित हैं, जबकि इविवि में पीजी की प्रवेश परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं।
पीजी एवं अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं दो से सात अगस्त तक आयोजित की गईं थीं। एलएलबी, एलएलएम, पीजीएटी-1 और एमकॉम की प्रवेश परीक्षाएं ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में हुईं थीं। वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित 12 पाठ्यक्रमों और पीजीएटी-2 के 21 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं केवल ऑनलाइन मोड में कराई गईं।
विज्ञापन

इन सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के लिए कुल 35818 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 31351 परीक्षार्थी (87.53 फीसदी) उपस्थित रहे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है और इसके बाद ऑफलाइन मोड में हुईं परीक्षाओं के परिणाम आ सकते हैं।
इविवि की पीजी प्रवेश परीक्षा के चेयरमैन प्रो. प्रशांत घोष ने बताया कि प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम तैयार किए जा चुके हैं। उनका मिलान किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। सभी परिणाम इसी हफ्ते आएंगे। इसके बाद विभागों को रिजल्ट भेजे जाएंगे। अगस्त के आखिरी सप्ताह से विभाग अपने स्तर से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें