फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की खबरें

विज्ञापन
Results of 14 posts of spokesperson declared
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (पुरुष संवर्ग) के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता नागरिक शास्त्र और प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के कुल 14 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर प्लास्टिक सर्जरी के दो पदों का रिजल्ट भी घोषित किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता नागरिक शास्त्र के नौ पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार सात फरवरी को आयोजित किया गया था। इन पदों के लिए भानु प्रताप मिश्र, राम नवल, सुधारी कुमार पांडेय, दिनेश कुमार सिंह, हरि ओम सिंह वर्मा, मुन्ना कुमार आर्य, अरविंद कुमार, अंबरीश कुमार सिंह एवं संदीप कुमार को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है।
वहीं, 12 फरवरी को प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के छह पदों के लिए हुए इंटरव्यू के बाद क्षितिज कुमार गुप्ता, चंद्र कांत गुप्ता, ममता रानी, कृष्ण कुमार चौरसिया एवं रोहित कुमार को चयनित घोषित किया गया है। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर प्लास्टिक सर्जरी के दो पदों के लिए शिल्पी कर्मकार एवं नवीन कुमार को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। इन दो पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 12 फरवरी को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें