फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ-एआरओ का रिजल्ट बदला, 25 नए अर्भ्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2017 के परिणाम में शनिवार को संशोधन किया गया है। परीक्षा में अभ्यर्थन छोड़ने वाले 25 अभ्यर्थियों को चयन सूची से बाहर करते हुए नए अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। बदलाव के बाद नए परिणाम में 11 अभ्यर्थियों के विभाग एवं पद में बदलाव भी हुआ है। आयोग की ओर से शुक्रवार को घोषित परिणाम में 809 पदों के सापेक्ष 663 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।
विज्ञापन

आरओ-एआरओ परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थियों ने इस बात को लेकर सवाल उठाया था कि अभ्यर्थन वापस लेने वाले 25 अभ्यर्थियों को भी अंतिम परिणाम में सफल घोषित कर दिया गया है। परिणाम में संशोधन के बाद भी 146 पद खाली रह गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पहली बार परीक्षार्थियों के हित में पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन मांगा था कि यदि उनका चयन पूर्व में अच्छे पद पर हो चुका है तो वह अंतिम चयन से पहले अपना नाम वापस ले सकते हैं। आयोग की इस पहल के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आगे आए। इन्होंने मुख्य परीक्षा के बाद अपना अभ्यर्थन वापस ले लिया था। परीक्षार्थियों के अभ्यर्थन वापस लेने के बाद भी आयोग की ओर से घोषित अंतिम परिणाम में 25 अभ्यर्थियों का चुनाव कर लिया गया। आयोग की ओर से घोषित आरओ-एआरओ के परिणाम को लेकर आंदोलन चलाने वाले भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह ने इसे परीक्षार्थियों की जीत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें