फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-2020 से पहले आरओ/एआरओ और सहायक अभियंता का आ सकता है रिजल्ट

Mon, 22 Mar 2021 12:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एक माह के भीतर तीन बड़े परिणाम देने की तैयारी में है। आयोग पीसीएस-2020 के अंतिम चयन परिणाम से पहले समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2016 और सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2019 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर सकता है। आरओ/एआरओ और सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा का रिजल्ट इसी माह आ सकता है।

विज्ञापन


पीसीएस-2020 के तहत 487 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा है और आयोग इसी सप्ताह इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर देगा। पीसीएस-2020 का अंतिम चयन परिणाम अप्रैल के तीसरे सप्ताह में आने की उम्मीद है, लेकिन इससे पहले आरओ/एआरओ और सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी किए जाने की तैयारी है।

uppsc - फोटो : अमर उजाला
आरओ/एआरओ-2016 के तहत 361 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें सामान्य चयन के 356 और विशेष (बैकलॉग) चयन के पांच पद हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 20 सितंबर 2020 को आयोजित की गई थी और एक माह बाद 28 अक्तूबर को प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर टाइप टेस्ट भी हो चुका है।

आयोग ने आरओ/एआरओ की मुख्य परीक्षा में शामिल उन अभ्यर्थियों से अभ्यर्थन वापसी के लिए आवेदन मांगे थे, जिनका चयन किसी दूसरी परीक्षा के माध्यम से उच्च पदों पर हो चुका है। 20 अभ्यर्थियों ने इसके लिए आयोग में प्रार्थनापत्र दिया है और ऐसे में अन्य अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़े हैं। यह प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और अभ्यर्थियों को अब अंतिम चयन परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन

यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2019 सहायक अभियंता के 648 पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें सामान्य चयन के 627 और विशेष चयन के 21 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2020 को प्रदेश के पांच जिलों प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, गाजियाबाद और आगरा में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए एक लाख 37 हजार 605 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 41 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा में 1284 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया था। इस परीक्षा का इंटरव्यू भी हो चुका है और जल्द ही अंतिम चयन परिणाम घोषित होने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें