फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : माइक्रोबायोलॉजिस्ट के आठ पदों का रिजल्ट घोषित, यूपीपीएससी ने जारी किया सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम

Thu, 06 Jun 2024 05:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

न्यूरो सर्जन के अनारक्षित श्रेणी के 10 पदाें, अन्य पिछड़ा वर्ग के चार पदों, अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित तीन पदों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित एक पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 30 मई को हुए थे।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 न्यूरो सर्जन के 18 पदों, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के आठ पदों और चेस्ट सर्जन के एक पद पर सीधी भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी उपलब्ध होने के कारण न्यूरो सर्जन के 12 पद खाली रह गए हैं।

विज्ञापन


न्यूरो सर्जन के अनारक्षित श्रेणी के 10 पदाें, अन्य पिछड़ा वर्ग के चार पदों, अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित तीन पदों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित एक पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 30 मई को हुए थे। अनारक्षित श्रेणी के छह अभ्यर्थियों रूपेश कुंजबिहारी सिंह, उद्भव बंसल, मोहम्मद आमिर, बृजेश मिश्र, शशि शेखर सिंह एवं गौरव श्रीवास्तव को चयनित घोषित किया गया है। बाकी पद अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गए।

वहीं, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के अनारक्षित श्रेणी के चार पदों, अन्य पिछड़ा वर्ग के दो पदाें एवं अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित दो पदों पर भर्ती के लिए पर भर्ती के लिए 28 एवं 29 मई को हुए साक्षात्कार के आधार पर सोनी सिन्हा, श्रेया महेश, पिनाकी श्रीकांत पटेल, सलमान खान, सुचिता गौतम, अमित कुमार, प्रियंका एवं सीमा यादव को चयनित घोषित किया गया है। इसके अलावा आयोग ने चेस्ट सर्जन के एक पद के लिए 31 मई को हुए इंटरव्यू के आधार पर अंशुमान वाजपेई को चयनित घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें