प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की की ओर से विज्ञापन संख्या-47 में विज्ञापित असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल के 48 पदों के सापेक्ष (सामान्य 31, ओबीसी 12, एससी 6) कुल 270 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। 23 सितंबर से 17 अक्तूबर के बीच हुए साक्षात्कार में कुल 245 अभ्यर्थी शामिल हुए। 17 अक्तूबर को हुई आयोग की बैठक में अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया। सचिव वंदना त्रिपाठी ने बताया कि परिणाम आयोग की वेबसाइट www.uphesc.org एवं पोर्टल www.uphesconline.org पर उपलब्ध है।