फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान

Sat, 05 Sep 2015 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शहर के शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रमों के आयोजन के साथ गुरुजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान विभिन्न सस्थाओं की ओर से शिक्षकों को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को उपहार देकर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

शहर के रानी रेवती सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस के मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ल ने छात्रों एवं शिक्षकों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन से प्रेरणा लेने की बात कही।

उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आत्मानंद सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। अर्नी मेमोरियल स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साह केसाथ मनाया गया। प्रधानाचार्या एस पुतराना ने शिक्षकों एवं छात्रों को बधाई दी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेंट जोसफ कॉलेज में शिक्षकों के सम्मान के साथ बच्चों ने प्रधानाचार्य फादर राल्फी डिसूजा को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


एमएल कान्वेंट ग्रुप ऑफ स्कूल में शिक्षक दिवस पर सम्मानित शिक्षकों के सम्मान के साथ समूह के अध्यक्ष पुनीत वर्मा ने शिक्षकों को उनका दायित्व याद दिलाया। पतंजलि ग्रुप ऑफ स्कूल की शाखा पतंजलि ऋषिकुल में शिक्षक दिवस पर विद्यालय समिति की सचिव प्रो. कृष्णा गुप्ता ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय समिति के रवीन्द्र गुप्त, यशोवर्द्घन, यूएन मिश्र, मधुकर गुणे, सुष्मिता कानूनगो, अल्पना डे, किरन कोचर सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका दत्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। स्प्रिंगडेल स्कूल में शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति की।

सिंडीकेट बैंक कटरा की ओर से डीपी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के सम्मान में वाटर कूलर भेंट करने के साथ शिक्षकों का सम्मान किया गया। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर में 105 शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री से छात्रों की बातचीत का सजीव प्रसारण देखा गया। गर्ल्स हाईस्कूल में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति आदर, सम्मान एवं प्रेम को प्रदर्शित करते हुए शिक्षक दिवस मनाया।

इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षिका ए सेथना, वी राइट को विद्यालय में 25 वर्ष पूरा करने पर प्रधानाचार्या डॉ. विनीता इसूवियस ने पुष्प गच्छ देकर सम्मानित किया गया। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर शिक्षक दिवस पर प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने शिक्षकों का सम्मान किया। इस मौके पर बच्चों ने शिक्षकों को बधाई दी। बिशप जानसन गर्ल्स विंग में शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया। मेरी लूकस में शिक्षक दिवस पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें