फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान हुआ रिजर्वेशन की स्थिति चेक करना

Sun, 24 Jan 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पीएनआर चेक करना आसान कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को पीएनआर चेक करने के लिए अब कैप्चे सिक्योरिटी कोड नहीं देना होगा। यात्री सीधे पीएनआर नंबर डालकर अपने रिजर्व टिकट का स्टेटस जान सकते हैं। 
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे ने पिछले वर्ष ही अपनी अधिकृत वेबसाइट में पीएनआर स्थिति जानने के लिए कैप्चे सिक्योरिटी कोड लागू किया था। इस व्यवस्था से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। अगर किसी यात्री को अपना पीएनआर चेक करना है तो उसे दस अंकों का अपना पीएनआर नंबर डालने के बाद कैप्चे सिक्योरिटी कोड भी डालना पड़ता था। इस व्यवस्था से यात्रियों का काफी समय भी बर्बाद होता था। 
यात्रियों ने फीडबैक में इस बात पर आपत्ति जताई थी कि जल्दबाजी में यदि वे अपना पीएनआर चैक करना चाहें तो उन्हें इस कोड के कारण परेशानी होती है। उन्हें अंग्रेजी के स्माल एवं कैपिटल लैटर्स के साथ नंबरों को डालना पड़ता है। यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए रेलवे ने अब इसमें परिवर्तन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें