फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बीएड प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी पाने वालों की मांगी सूची

विज्ञापन
Request for job seekers by putting fake BEd certificate
विज्ञापन
फर्जी बीएड प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी पाने वालों की 29 तक भेजें जानकारी
विज्ञापन

प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि आगरा केबीएड सत्र 2004-05 के फर्जी एवं टेम्पर्ड प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों की निदेशक बेसिक शिक्षा ने दोबारा सूची मांगी है। प्रदेश के सभी बीएसए और मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को भेजे पत्र में निदेशक ने कहा है कि पूर्व में भेजी गई जानकारी अधूरी है। उन्होंने पूरी जानकारी 29 जुलाई तक अनिवार्य रूप से बेसिक शिक्षा परिषद की ई-मेल पर भेजने को कहा है। निदेशक की ओर से भेजे पत्र में कहा गया कि फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वालों के खिलाफ एसआईटी की ओर से जांच चल रही है, निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि एसआईटी की ओर से बताया गया है कि शिक्षकों के निवास का पता तथा कुछ जनपदों की सूची पठनीय नहीं है। ऐसे में कार्रवाई संभव नहीं है।
विज्ञापन

000
एनसीईआरटी किताबों से हो पढ़ाई
0 यूपी बोर्ड सचिव ने निजी प्रकाशकों की सूची जारी किया
प्रयागराज। यूपी बोर्ड सचिव की ओर से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखकर उनसे एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों से ही विद्यालयों में पठन-पाठन कराने का निर्देश दिया है। सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 24 जुलाई को उनकी मुद्रकों एवं वितरकों के साथ हुई बैठक में पता चला कि अधिकृत मुद्रकों की की ओर से अनाधिकृत प्रकाशकों की महंगी किताबों से पढ़ाई कराई जा रही है। सचिव की ओर से अधिकृत प्रकाशकों की सूची जारी की गई है। प्रकाशकों की सूची में राजीव प्रकाशन 19 लाउदर रोड, रवि ऑफसेट प्रिंटर्स एण्ड पब्लिशर्स प्राइवेट लिमिटेड आगरा, पीताबंरा बुक्स प्राइवेट लिमिटेड झांसी, जनरल ऑफसेट प्रिंटिंग प्रेस प्रयागराज, मेसर्स आलोक प्रिंटर्स हास्पिटल रोड फव्बारा, आगरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें