फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tue, 27 Jan 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय गणतंत्र की 66 वीं वर्षगांठ पर सोमवार को जिले के शिक्षण संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थानों में गोष्ठी के आयोजन के साथ उपलब्धियों का बखान किया गया। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस मौके पर बताया कि विवि में जल्द दीन दयाल कौशल केन्द्र की स्थापना की जाएगी। गणतंत्र दिवस पर इविवि में भी कुलपति ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन


विवि के साथ श्री नारायण आश्रम बालिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक श्री भगवान पांडेय, प्रेसिडेंसी स्कूल में प्रबंधक अनुभव वर्मा एवं चर्वी वर्मा, स्प्रिंगर स्कूल में निदेशक संजय शुक्ला एवं प्रधानाचार्य ऋतु श्रीवास्तव, किड्सवंडर स्कूल के संस्थापक नसीम सिद्दीकी, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर में न्यायमूर्ति भगवान सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्वागत प्रधानाचार्य प्रदीप त्रिपाठी ने किया। ऋषिकुल पतंजलि स्कूल में विद्यालय की सचिव प्रो. कृष्णा गुप्ता ने झंडारोहण किया, विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका दत्ता ने बच्चों को गणतंत्र के महत्व की जानकारी दी। आर्मी पब्लिक स्कूल में कर्नल राकेश वर्मा ने ध्वज फहराया।

गंगागुरुकुलम स्कूल में  विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता ने झंडारोहण किया। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में विद्यालय समति की सचिव प्रो. कृष्णा गुप्ता ने झंडारोहण किया प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने बच्चों को राष्ट्र के प्रति समर्पण की याद दिलाई। एमएल कान्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्या मीरा जौहरी, मिताली, मीना श्रीवास्तव, महिम श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया, प्रबंधक पुनीत वर्मा ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन


बीएचएस में प्रधानाचार्य डी ल्यूक, मंा भारती विद्या मंदिर में महर्षि विद्या मंदिर कालिंदीपुरम, मेगा बाइट प्ले स्कूल, जमुना वैली स्कूल, स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम, केपी ट्रेनिंग कॉलेज महबूब अली इंटर कॉलेज, जेब एकेडमी, गर्ल्स हाईस्कूल एवं कॉलेज में झंडारोहण के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया गया। ईश्वर शरन डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह ने झंडारोहण किया। किड्स वंडरलैंड स्कूल, एसएसएन स्कूल, किंडरगार्टेन स्कूल, राजकीय ममता विद्यालय अशोक नगर अधीक्षक केके मिश्र ने ध्वजारोहण किया। पूृर्व माध्यमिक विद्यालय उमरपुर नीवा और एकेडमी ऑफ ब्राडकास्टिंग में झंडारोहण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें