prayagraj news : कोतवाली धूमनगंज।
- फोटो : prayagraj
कौशांबी से अलग हुए 69 गांवों की रिपोर्ट 20 जनवरी से धूमनगंज थाने में लिखी जाएगी। इन गांवों केजनपद प्रयागराज में समायोजन की प्रक्रिया उपरोक्त अवधि तक पूरी कर ली जाएगी। धूमनगंज पुलिस ने सभी 69 गांवों के रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए हैं। इसकेसाथ ही पुलिसकर्मियों केसमायोजन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
अफसरों ने बताया कि पूरामुफ्ती के40 व पिपरी के29 गांवों का समायोजन प्रयागराज में होना है। पांच जनवरी को शासनादेश जारी होने केबाद से ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। धूमनगंज पुलिस ने सभी 69 गांवों के रिकॉर्ड भी कब्जे में ले लिए हैं। इसकेसाथ ही स्टाफ केसमायोजन की भी कार्रवाई शुरू हो गई है।
इसके तहत थाना पूरामुफ्ती व चार चौकियों में उपलब्ध 80 प्रतिशत पुलिस बल प्रयागराज व 20 प्रतिशत पुलिस बल कौशाम्बी में तैनात किए जाएंगे। पुलिस अफसरों का कहना है कि 20 जनवरी से सभी 69 गांवों की कानून व्यवस्था धूमनगंज पुलिस के हवाले कर दी जाएगी। जिसकेबाद यहां होने वाली आपराधिक वारदातों की रिपोर्ट धूमनगंज थाने में दर्ज होगी। धूमनगंज इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए गए हैं। भौगोलिक स्थिति व अन्य जानकारियों केलिए क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है।
पुलिस लाइन में बैठक, कौशांबी के अफसर भी रहे मौजूद
69 गांवों के जनपद प्रयागराज में समायोजन को लेकर चल रही कार्रवाई के संबंध में शुक्रवार को पुलिस लाइन में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आईजी केपी सिंह के साथ डीआईजी, एसपी सिटी व कौशाम्बी के पुलिस अफसर भी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि समायोजन के तहत धूमनगंज थाना अंतर्गत पांच अन्य चौकियां आएंगी। इनमें रहिमाबाद, सल्लापुर, रावतपुर, मकदूमपुर व एयरपोर्ट पुलिस चौकी शामिल होगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे आईजी रेंज ने डीआईजी प्रयागराज को भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या व अपराध की स्थिति की समीक्षा कर दो नए थानों व कौशांबी एसपी को भी एक नए थाने का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।