फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडा टैक्स मांगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 May 2019 01:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
एफआईआर
विज्ञापन

धूमनगंज के मुंडेरा सब्जी मंडी में गुंडा टैक्स न देने पर सब्जी कारोबारी को पीटने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने दो आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। उधर घायल का इलाज अब भी बेली अस्पताल में चल रहा है। नवीन सब्जीमंडी मुंडेरा में सब्जी का कारोबार करने वाले शाहगंज सब्जी मंडी निवासी जुनैद अहमद को रंगदारी न देने पर एक मई को दो बदमाशों ने दुकान में बंदकर बुरी तरह पीटा था।

विज्ञापन


बेतहाश पिटाई से उसके पैर की हड्डी टूट गई थी और गर्दन व चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां अब भी उसका इलाज चल रहा है। आरोप था कि बार-बार चौकी व थाने का चक्कर काटने के बावजूद रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।

यही नहीं पांच मई को जब शिकायती पत्र लेकर परिजन टीपी नगर चौकी पहुंचे तो वहां आरोपी एक दरोगा के साथ बैठा मिला। साथ ही परिजनों को धमकी भी दी।

 इस संबंध मेें अमर उजाला में खबर छपने के बाद पुलिस जागी और फिर आननफानन में आरोपी महताब व उसके साथी आदिल के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें