फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मानसून के बाद होगी शास्त्री पुल की दूसरी लेन की मरम्मत, 15 जुलाई से शुरू होगा आवागमन

Wed, 24 Jun 2026 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

झूंसी से शहर को जोड़ने वाले लाल बहादुर शास्त्री पुल की मरम्मत का काम दो हिस्सों में बांट दिया गया है। अब पुल की दूसरी लेन की मरम्मत मानसून के बाद होगी। ऐसे में 15 जुलाई के बाद पुल की दोनों लेन को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
शास्त्री पुल पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूंसी से शहर को जोड़ने वाले लाल बहादुर शास्त्री पुल की मरम्मत का काम दो हिस्सों में बांट दिया गया है। अब पुल की दूसरी लेन की मरम्मत मानसून के बाद होगी। ऐसे में 15 जुलाई के बाद पुल की दोनों लेन को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, 28 जून के बाद मानसून आने का अनुमान है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग के लिए पुल की मरम्मत में मुश्किल हो सकती है। इसके अलावा स्कूल व हाईकोर्ट भी जुलाई में खुल जाएंगे। इससे पुल पर दबाव बढ़ेगा। वर्तमान में पुल की मरम्मत का काम गर्मी की वजह से रात में चल रहा है।

अधिकारियों ने 15 जुलाई तक एक लेन की मरम्मत होने का अनुमान जताया है। पुल की मरम्मत में करीब 14 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 2024 में ही इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई थी। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि मरम्मत के बाद पुल की लाइफ करीब आठ साल और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


शास्त्री ब्रिज की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। 15 जुलाई तक एक लेन की मरम्म्त होने की उम्मीद है। दूसरी लेन की मरम्मत मानसून के बाद करने की तैयारी है। - इंजी. नवीन कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें