सुभाष चौराहा पर आजाद हिंद फौज के सिपाहियों की प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला।
एसीपी श्वेताभ पांडेय के संज्ञान में मामला आने के बाद भी पुलिस गुनहगारों का पता नहीं लगा सकी है। जबकि, घटनास्थल से सुभाष चौक पुलिस चौकी कुछ ही दूर स्थित है। इस बीच पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान के निर्देश पर क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत शुरू करा दी गई है। बृहस्पतिवार की शाम तक दो प्रतिमाओं की मरम्मत करा दी गई। हालांकि, तीन जवानों की बंदूकें अभी तक नहीं मिल सकी हैं।
जानकारी मिलने के बाद फौजियों की क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत शुरू करा दी गई है। पीडीए अपने संसाधनों से काम करा रहा है। शनिवार तक सभी प्रतिमाओं की मरम्मत करा दी जाएगी। - अजीत सिंह, सचिव-पीडीए