फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : गरीबों को लालच देकर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, पुलिस ने छापा मारकर चार को किया गिरफ्तार

Mon, 29 May 2023 03:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कौशांबी कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर चंगाई सभा का आयोजन कर भोले भाले गरीबों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसकी सूचना पुलिस को मिल रही थी। रविवार को पुलिस ने एक चंगाई सभा में छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशांबी कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर चंगाई सभा का आयोजन कर भोले भाले गरीबों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसकी सूचना पुलिस को मिल रही थी। रविवार को पुलिस ने एक चंगाई सभा में छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बैगवां फतेहपुर, कोसम इनाम, दुल्हनियापुर में इन दिनों चंगाई सभा का आयोजन कर गांव के गरीब व सीधे साधे लोगों को बीमारी से छुटकारा दिलाने का झासा दिया जाता है। सभा की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। रविवार को बैगवां फतेहपुर में राम भवन सरोज के घर पर आयोजित चंगाई सभा में पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर महेश चंद्र का कहना है पकड़े गए लोगों से उनके जैसे सक्रिय सदस्यों के बाबत पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

चंगाई सभा में धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस का छापा, आयोजक फरार

सरायअकिल के अहलादपुर गांव में रविवार दोपहर चंगाई सभा में धर्मांतरण करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने आयोजन स्थल पर छापा मारा। इसकी भनक लगते ही सभा समाप्त कर आयोजक फरार हो गया। पुलिस ने आयोजक को थाने बुलाया है।

भगवानपुर के चौकी प्रभारी उमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इलाके के अहलादपुर गांव में रविवार को सूचना मिली थी कि, वहां पर गरीब परिवार के लोगों को बहलाकर इलाज के बहाने चंगाई सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। सूचना पर वह फोर्स के साथ अहलादपुर गांव पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही सभा समाप्त कर आयोजक मौके से भाग चुका था।

उन्होंने बताया कि वहां मौजूद 40-50 लोगों से पूछताछ की गई, लोगों ने बताया कि यहां सिर्फ प्रभु ईसा मसीह की प्रार्थना सभा होती है। चंगाई सभा जैसा कोई आयोजन नहीं होता है। चौकी प्रभारी के मुताबिक इमलीगांव निवासी आयोजक सोनेलाल को थाने बुलाया गया है। उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें