फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-शाम टहलने वाले को राहत, आज से खुलेगा आजाद पार्क

Mon, 14 Jun 2021 12:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सुबह सात से शाम सात बजे खोले जाने की अनुमति, शनिवार और रविवार को रहेगी बंदी
विज्ञापन
prayagraj news : चंद्रशेखर आजाद पार्क। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण की वजह से बंद हुआ चंद्रशेखर आजाद पार्क ( कंपनी बाग) आम जनता के लिए सोमवार 14 जून की सुबह खुल जाएगा। अभी पार्क  सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुलेगा। प्रशासन के इस निर्णय से सुबह और शाम के वक्त आजाद पार्क में टहलने के लिए आने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री और उद्यान अधीक्षक से हुई वार्ता के बाद आजाद पार्क खोले जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

आजाद पार्क अभी सप्ताह में पांच दिन ही खुलेगा।

शनिवार और रविवार को यह बंद रहेगा। दरअसल प्रयागराज में एक मई से लगे कोरोना कर्फ्यू के दौरान ही आजाद पार्क बंद हो गया। इस बीच एक जून को कर्फ्यू खत्म हो जाने के बाद इसे नहीं खोला गया। इसे लेकर मॉनिंग वाकर्स एसोसिएशन ने भी जिलाधिकारी से आजाद पार्क को खोले जाने की मांग की। इसे लेकर जिलाधिकारी ने रविवार को आजाद पार्क खोले जाने का आदेश जारी कर दिया। उद्यान अधीक्षक डा. सीमा सिंह राणा ने बताया कि आजाद पार्क सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ही खुलेगा। शनिवार और रविवार को यह बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें