फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : गाजीपुर के गजल होटल मामले में विधायक अब्बास अंसारी को राहत, मुकदमे की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Wed, 11 Feb 2026 06:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर के चर्चित गजल होटल की जमीन पर फर्जी बैनामा कराने के मामले में विधायक अब्बास अंसारी व उनके भाई उमर अंसारी को बड़ी राहत दी है। 
विज्ञापन
अब्बास अंसारी और भाई उमर अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर के चर्चित गजल होटल की जमीन पर फर्जी बैनामा कराने के मामले में विधायक अब्बास अंसारी व उनके भाई उमर अंसारी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट में चल रहे मुकदमे की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई अब 24 फरवरी को होगी। कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए आखिरी मौका दिया है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला

गाजीपुर कोतवाली थाने में फर्जी बैनामा कराने के आरोप में 19 सितंबर 2020 को मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी, बेटे अब्बास और उमर अंसारी सहित 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। दोनों भाइयों ने गाजीपुर सीजेएम कोर्ट में चल रहे मुकदमे की कार्यवाही को रद्द करने की मांग कर हाईकोर्ट में अर्जी दायर की थी। कोर्ट ने 12 जुलाई 2023 के आदेश से दोनों के खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी थी। बुधवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मुकदमे की कार्रवाई पर ही अंतरिम रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें