फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से राहत लेकिन रात में और बढ़ी ठंड

विज्ञापन
Relief from sunlight but increased cold at night - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। दो दिनों से हो रही धूप से लोगों को थोड़ा राहत जरूर मिली लेकिन रात में ठंड ने अपना असर और बढ़ा दिया है। रात का पारा 24 घंटे में और नीचे आया है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक अभी दो दिनों तक मौसम इसी मिजाज में रहेगा। दिन में धूप-छांव बनी रहेगी जबकि रात का पारा और नीचे आने के आसार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह चटख धूप खिली लेकिन वह ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। बादलों के चलते सूरज आंख मिचौली करता रहा। हालांकि, इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हुई। सोमवार को दिन का तापमान जहां 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था वहीं मंगलवार को इसमें .7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इससे लोगों को दिन में ठंड से हल्की राहत मिली लेकिन रात का तापमान .6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार चक्रवाती बर्फीली हवाओं से मौसम अभी दो दिनों तक राहत देने वाला नहीं है। दिन में धूप-छांव बनी रहेगी। बादल भी छाए रहेंगे। इससे धूप ठंड से राहत देने के लिए बहुत कारगर साबित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें