इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शराब पीने और ड्यूटी के दौरान अभद्र व्यवहार के आरोप में बर्खास्त गोरखपुर पुलिस लाइन के सिपाही संजय चौहान को राहत दी है। कोर्ट ने उसकी बर्खास्तगी का आदेश रद्द कर दो सप्ताह में सेवा में बहाली का आदेश दिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शराब पीने और ड्यूटी के दौरान अभद्र व्यवहार के आरोप में बर्खास्त गोरखपुर पुलिस लाइन के सिपाही संजय चौहान को राहत दी है। कोर्ट ने उसकी बर्खास्तगी का आदेश रद्द कर दो सप्ताह में सेवा में बहाली का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता की एकल पीठ ने यह आदेश सिपाही की याचिका पर दिया।
विज्ञापन
याची के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि जनवरी 2010 में सिपाही पर ड्यूटी के दौरान शराब पीकर अभद्र व्यवहार करने और अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया गया था। विभागीय जांच के बाद 29 अक्तूबर 2010 को उसे बर्खास्त कर दिया गया। अपील और पुनरीक्षण भी खारिज हो गई थी।
हाईकोर्ट ने पाया कि शराब सेवन के आरोप के आधार वाली मेडिकल जांच रिपोर्ट सिपाही को उपलब्ध ही नहीं कराई गई थी। जांच में भी इसे विधिवत साबित नहीं किया गया। अनुपस्थिति का आरोप तीन जनवरी से लगाया गया, जबकि घटना चार जनवरी की थी और उस दिन सिपाही मौजूद था। कोर्ट ने बर्खास्तगी की सजा को असंगत मानते हुए सभी आदेश रद्द कर दिए। अनुशासनिक प्राधिकारी को तीन महीने में नए सिरे से निर्णय लेने की छूट दी।