नैनी के रहने वाले एक युवक ने सगाई में ही दस लाख रुपया और एक चार पहिया कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर रिश्ता ठुकरा दिया। पीड़ित युवती के भाई ने आरोपी मंगेतर और उसकी मां समेत चार लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
धूमनगंज के रम्मन का पूरा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसके माता पिता की मौत होने के बाद दो बहनों की शादी की जिम्मेदारी उस पर ही है। उसने बड़ी बहन शिवानी भारतीया की शादी के लिए डीआरएम ऑफिस में तैनात नैनी के नया पूरा रेलवे कालोनी निवासी सुमित पुत्र रवि के साथ दो साल पहले तय किया था। कुछ दिनों में सगाई का कार्यक्रम होना है। इसके लिए उसने पूरी तैयारी कर लिया है।
आरोप है कि लड़का सुमित, मां और उसकी दो मौसी ने सगाई से पहले ही दस लाख रूपया और चार पहिया गाड़ी की डिमांड रख दी। इसको लेकर विनोद ने यह डिमांड पूरी करने में असमर्थता जाहिर किया तो लड़के ने रिश्ते को ही ठुकरा दिया। मान मनौव्वल करने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो पीड़ित परिवार ने धूमनगंत थाने में आरोपी मंगेतर सुमित, उसकी मां समेत दो मौसियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।