किसी खाली प्लॉट पर अगर चहारदीवारी है तो उसकी रजिस्ट्री भी अब महंगी पड़ेगी। प्रयागराज में तीन साल बाद लागू किए गए नए सर्किल रेट की लिस्ट में चहारदीवारी के मूल्यांकन की दरें भी निर्धारित कर दी गईं हैं जबकि पहले चहारदीवारी का मूल्यांकन नहीं होता था।

विज्ञापन
प्लाॅट पर अगर पांच फीट तक ऊंची चहारदीवारी बनवाई गई है तो उसका मूल्यांकन एक हजार रुपये प्रति रनिंग फीट के आधार पर किया जाएगा। वहीं, पांच फीट से अधिक (बीम रहित) ऊंची चहारदीवारी का मूल्यांकन दो हजार रुपये प्रति रनिंग फीट से होगा। अगर बीम का निर्माण कराया गया है लेकिन छत नहीं बनी है तो मूल्यांकन चार हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से किया जाएगा।
इसके अलावा चार मंजिला से अधिक वाले गैर वाणिज्यिक भवनों के फ्लैट की रजिस्ट्री में कार पार्किंग, पावर बैकअप, सुरक्षा गार्ड, लिफ्ट, स्विमिंग पूल, जिम व कम्युनिटी सेंटर का मूल्यांकन भी शामिल किया जाएगा। फ्लैट के निर्मित हिस्से का मूल्यांकन 25 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से किया जाएगा। अपार्टमेंट के साथ कार पर्किंग की सुविधा है तो पांच फीसदी मूल्य बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
पावर बैकअप की सुविधा उपलब्ध होने पर दो फीसदी, सुरक्षा गार्ड की सुविधा होने पर तीन फीसदी, लिफ्ट की सुविधा होने पर पांच फीसदी, स्विमिंग पूल पर पांच फीसदी, जिम पर दो फीसदी और कम्युनिटी सेंटर की सुविधा होने पर पांच फीसदी की मूल्य वृद्धि होगी। ऐसे में किसी अपार्टमेंट में जितनी सुविधाएं होंगी, फ्लैट की रजिस्ट्री उतनी ही महंगी पड़ेगी।