फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Education Dept: समन्वय की कमी से 50 हजार+ पदों पर भर्ती अटकी, 10 बैठकों के बावजूद फॉर्म नहीं भेज रहे विभाग

Wed, 28 May 2025 01:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शिक्षा विभाग और शिक्षा सेवा चयन आयोग के बीच समन्वय की कमी के कारण 50 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां अटकी हुई हैं। बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षकों के कितने पद रिक्त हैं, यह जानकारी संबंधित विभागों के पास ही है।
विज्ञापन
UPESSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा में शिक्षक भर्ती शुरू करने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के प्रतिनिधियों और बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के अफसरों के बीच तकरीबन 10 बार बैठकें हो चुकी हैं। सभी बैठकों का परिणाम शून्य है, क्योंकि रिक्त पदों के अधियाचन के प्रारूप पर ही सहमति नहीं बन सकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

शिक्षा विभाग और शिक्षा सेवा चयन आयोग के बीच समन्वय की कमी के कारण 50 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां अटकी हुई हैं। बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षकों के कितने पद रिक्त हैं, यह जानकारी संबंधित विभागों के पास ही है।

विभागों को ही आरक्षण का निर्धारण करना है। संबंधित कॉलेजों से रिक्त पदों की सूचना भी शिक्षा विभाग को ही इकट्ठा करनी है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग नई भर्ती शुरू करने के लिए आयोग को रिक्त पदों का अधियाचन उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।

आयोग के सूत्रों के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने आयोग को पत्र लिखकर पूछा है कि रिक्त पदों का ई-अधियाचन किस प्रारूप में उपलब्ध कराना है। वहीं, आयोग के पास अधियाचन प्राप्त करने के लिए अपना कोई प्रारूप तैयार ही नहीं है। बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के अफसरों के साथ अब हुई बैठकों में आयोग के प्रतिनिधियों की ओर से यही कहा गया है कि वे आयोग को ऑनलाइन माध्यम से रिक्त पदों का अधियाचन भेज दें।

आयोग का काम केवल भर्ती करना
आयोग का काम केवल भर्ती परीक्षा कराना और अभ्यर्थियों का चयन करना है। ऐसे में आयोग अपना कोई प्रारूप कैसे निर्धारित कर सकता है। विभाग आरक्षण का निर्धारण करते हुए जितने पदों का अधियाचन भेजेंगे, उतने पदों पर चयन प्रक्रिया आयोग पूरी कराएगा।

फिलहाल, अधियाचन के प्रारूप को लेकर शिक्षा विभाग और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के बीच गतिरोध बना हुआ है। यही वजह है कि आयोग व शिक्षा विभाग के अफसरों की कई बैठकें होने और आयोग की ओर से शासन को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराए जाने के बावजूद विभाग ने रिक्त पदों का अधियाचन उपलब्ध नहीं कराया है और भर्ती को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए धरना आज से
प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र 28 मई से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर बेमियादी धरना शुरू करने जा रहे हैं। छात्र नेता रजत सिंह ने बताया, धरने में प्रयागराज के साथ प्रदेश के अन्य जिलों के अभ्यर्थी भी शामिल होंगे और जब तक आयोग नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं करता, तब तक धरना जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: यूपी: प्रदेश में 29 मई से होने वाली बिजलीकर्मियों की हड़ताल स्थगित, चलता रहेगा असहयोग आंदोलन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें