फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : दिल्ली पुलिस में 1289 पदों पर भी होगी भर्ती, 15 अक्तूबर तक मांगे गए हैं आवेदन

Thu, 25 Sep 2025 06:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) और हेड कांस्टेबल के 1289 पदों पर भर्ती की जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुुलिस। - फोटो : चैट जीपीटी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) और हेड कांस्टेबल के 1289 पदों पर भर्ती की जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 16 अक्तूबर तक फीस जमा किए जा सकेंगे। फॉर्म में किसी तरह की त्रुटि हो गई है तो उसमें सुधार के लिए 23 से 25 अक्तूबर तक मौका दिया जाएगा। परीक्षा दिसंबर व जनवरी में प्रस्तावित है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) के 737 पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा व फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ आधारित 100 सवाल पूछे जाएंगे। सभी के एक-एक अंक होंगे। इसमें सामान्य जागरूकता के 20, बुद्धि परीक्षण के 20, गणित के 10 एवं यातायात नियमों संबंधित 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। 

दिल्ली पुलिस में ही हेड कांस्टेबल के अंतर्गत असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ) और टेली प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ) के 552 पदाें पर भर्ती की जाएगी। इनमें 370 पद पुरुषों और 182 महिलाओं के लिए हैं। इन पदों पर भी कंप्यूटर आधारित परीक्षा और स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर चयन होगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में भी एक-एक नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य विज्ञान के 25, गणित के 25, रीजनिंग के 20 और कंप्यूटर के 10 सवाल पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें