फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vacancy: असिस्टेंट प्रोफेसर के 950 पदों पर भर्ती जल्द, शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों से मांगा रिक्त पदों का विवरण

Thu, 09 Oct 2025 06:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

असिस्टेंट प्रोफेसर के 950 पदों के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने काॅलेजों से रिक्त पदों का विवरण मांगा है। शिक्षा सेवा चयन आयोग का पोर्टल बनने के बाद अधियाचन भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन
UPESSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असिस्टेंट प्रोफेसर के 950 पदों के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने काॅलेजों से रिक्त पदों का विवरण मांगा है। शिक्षा सेवा चयन आयोग का पोर्टल बनने के बाद अधियाचन भेज दिया जाएगा। दो साल पहले गठित उच्च शिक्षा सेवा आयोग अपनी पहली भर्ती के लिए विज्ञापन निकालने की तैयारी में है। कोई बड़ा गतिरोध नहीं आया तो दिसंबर में विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। चूंकि उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भर्ती की नियमावली तैयार कर ली है। दोनों विभागों की ओर से अधियाचन का प्रारूप भी तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन


इनमें भी आयोग की ओर से पूर्व में विज्ञापित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा कराई जा चुकी है। इसका परिणाम भी घोषित हो चुका है। हालांकि, प्रो.कीर्ति पांडेय के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद तथा विवादों के कारण साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया है तथा अब भी गतिरोध बना हुआ है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) एवं ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) की भर्ती परीक्षाएं अभी प्रस्तावित हैं। ऐसे में आयोग की ओर से सबसे पहले असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाले जाने की बात कही जा रही है। इसी क्रम में पीजीटी एवं टीजीटी भर्ती के लिए भी विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी है।

इसी क्रम में आयोग की ओर से अधियाचन पोर्टल तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आयोग के अफसरों का कहना है कि 10 नवंबर से पहले पोर्टल तैयार हो जाएगा और इसी पर अधियाचन लिया जाएगा। वहीं उच्च शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक प्रो.बीएल शर्मा ने बताया कि कॉलेजों से असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों का विवरण मांगा गया है। अभी तक 950 पदों का विवरण आ चुका है। शिक्षा सेवा चयन आयोग का अधियाचन पोर्टल तैयार किया जा रहा है। उसके तैयार होते ही ऑनलाइन अधियाचन आयोग को भेज दिया जाएगा। ऐसे में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दिसंबर में विज्ञापन निकाले जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती में लग सकता है समय

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक की भर्ती की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षक भर्ती की नियमावली अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है। हालांकि, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चूंकि नियमावली बनने के बाद ही भर्ती की जाएगी। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया शुरू में होने में अभी समय लग सकता है। इसके अलावा व्यावसायिक शिक्षा एवं अटल आवासीय विद्यालयों में भी शिक्षकों की भर्ती में समय लगेगा। अभी इन विभागाें की भी नियमावली तैयार नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें