फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते में रुपये भेजने के फार्म के नाम पर वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी को लेकर उपजे संकट के दौरान कुछ लोगों ने राहत के नाम पर फर्जीवाड़ा भी शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला कीडगंज में सामने आया जहां खाते में रुपये भेजने के फार्म के नाम पर रुपये वसूले गए। जानकारी पर क्षेत्रीय पार्षद ने पुलिस को बुलाया तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

स्थानीय लोेगों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के करीब चार लोग कीडगंज में पहुंचे। इनमें से दो लोग नई बस्ती पुलिस बूथ व दो लोग चौखंडी में पहुंचकर फार्म वितरित करने लगे। उनका कहना था कि सरकार ने खाते में एक-एक हजार रुपये भेजने की घोषणा की है और इसी संबंध में यह फार्म वितरित किया जा रहा है।
यह जानकारी मिलते ही वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इसी दौरान जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद रमेश चंद मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर फार्म बंाटने वालों से पूछताछ की तो वह घबरा गए। मामला संदिग्ध होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक दोनों आरोपी भाग निकले। उधर, चौखंडी में मौजूद उनके साथी भी भाग निकले। आरोप है कि चारों ने 100 से ज्यादा लोगों से प्रति फार्म 10 रुपये के हिसाब से वसूले। हालांकि कीडगंज इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा रुपये वसूले जाने की बात से इंकार करते रहे। उनका कहना है कि कुछ लोग जनसेवा केंद्र से फार्म की फोटोकॉपी लेकर पहुंचे थे। जिन्हें समझाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

संक्रमण फैलने का भी खतरा
उधर फार्म लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर मोहल्ले में संक्रमण फैलने का भी खतरा हो गया। हालांकि पार्षद व कुछ अन्य स्थानीय लोगेां ने पुलिस की मदद से जल्द ही लोगों को उनके घरों की ओर भेजा। तब जाकर स्थिति सामन्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें