दो घंटे देर से शुरू हो पाई सफाई अभियान
नदी स्वच्छता के रिकॉर्ड बनाने की प्रक्रिया करीब दो घंटे देर से शुरू हो पाई। तीनों घाटों पर सुबह 10 बजे से सफाई होनी थी, लेकिन जाम लगने की वजह से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं एमएनएनआईटी की टीम समय से नहीं पहुंच पाई।
भीड़ के कारण अब आज और कल नहीं बनेंगे रिकॉर्ड
मेला प्रशासन की ओर से शनिवार को 15000 स्वच्छता कर्मियों के माध्यम से सफाई तथा रविवार को 10 हजार लोगों के हैंड प्रिंट लिए जाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए तैयारी भी कर ली गई, लेकिन शुक्रवार को स्नानार्थियों को रेला उमड़ पड़ा। अब शनिवार एवं रविवार को और भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए दोनों विश्व रिकॉर्ड के कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। बता दें कि मेला प्रशासन की ओर से एक हजार ई-रिक्शा संचालन का भी रिकॉर्ड बनाया जाना है, लेकिन भीड़ को देखते हुए उसे पहले ही स्थगित किया जा चुका है। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का का कहना है कि तीनों रिकॉर्ड की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।