फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज एयरपोर्ट में पहली बार रिकाॅर्ड 4,252 यात्रियों का आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौष पूर्णिमा पर प्रयागराज एयरपोर्ट में एक ही दिन में यात्रियों की आवाजाही का रिकाॅर्ड बन गया। एयरपोर्ट निर्माण के बाद यह पहला मौका है जब यहां एक ही दिन में 4,252 यात्रियों का आवागमन हुआ। इस दौरान रिकाॅर्ड 34 विमानों की आवाजाही भी हुई। बताया जा रहा है कि यह रिकाॅर्ड मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी को टूट सकता है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर इससे पहले कभी भी एक दिन में 3000 यात्रियों की आवाजाही का आंकड़ा नहीं आया है। यहां सामान्य दिनों में औसतन 1500 से 1600 यात्रियों की ही आवाजाही होती है। महाकुंभ की वजह से विमानों की संख्या बढ़ने की वजह से यहां यात्रियों की आवाजाही एकाएक बढ़ गई है।
स्पाइस जेट की एक साथ पांच उड़ान शुरू होने के बाद रविवार को एयरपोर्ट में पहली बार जहां एक ही दिन में 3,866 यात्रियों का आवागमन हुआ तो वहीं उसके अगले दिन यह ग्राफ 4,252 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

रविवार को यहां 29 विमानों की आवाजाही हुई तो सोमवार को यह संख्या 34 पर पहुंच गई। इस दौरान यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 2,361 तो जाने वालों की संख्या 1891 रही। सोमवार को इंडिगो के 14, स्पाइस के दस, एलाइंस के छह और अकासा एयर की दो उड़ान हुई। इसमें से अधिकांश विमान यात्रियों से फुल रहे।
विज्ञापन


-
चार दिन में इस तरह से बढ़ा ग्राफ

तिथि : विमानों की संख्या : यात्रियों की संख्या
13 जनवरी : 34 : 4,252
12 जनवरी : 29 : 3,866
11 जनवरी : 24 : 3,012
10 जनवरी : 16 : 2,059
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें