फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सांसद के गांव में सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू

Sat, 27 Jun 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो हनुमानगंज फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल के गांव अंदावा में रेलवे अंडर पास में बनी घटिया सीसी रो
विज्ञापन
सांसद के गांव अंदावा में सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुक्रवार को शुरू हो गया। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने महाकुंभ 2025 के लिए यह सड़क बनाई थी। सड़क निर्माण में कार्यदायी संस्था ने अनियमितता की थी। घटिया सामग्री और गलत अनुपात के कारण सड़क दो साल से कम में ही उखड़ गई। इसमें कई जगह गड्ढे बन गए थे। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री गंगापार धनंजय कुमार मिश्र ने पीडीए उपाध्यक्ष से शिकायत की। उन्होंने नगर विकास मंत्री, स्थानीय सांसद और जिलाधिकारी को भी प्रति भेजी थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सांसद प्रवीण पटेल ने पीडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखा। उन्होंने सड़क की जांच और पुनर्निर्माण की मांग की थी। बीते 10 जून को अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

फोटो हनुमानगंज फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल के गांव अंदावा में रेलवे अंडर पास में बनी घटिया सीसी रो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें