उप निदेशक समाज कल्याण की अध्यक्षता में गठित जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद दोहरा लाभ पाने वाले चार लोगों ने राशि वापस कर दी। हालांकि, अन्य के दस्तावेजों की अभी जांच की जा रही है।
समाज कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना में गड़बड़ी करने वालाें के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि के बाद सीडीओ ने यह कार्रवाई की। इसके साथ डीएम के माध्यम से जांच रिपोर्ट भी निदेशालय भेज दी गई है। शादी अनुदान योजना के तहत 10 लाभार्थियों को दो बार राशि दिए जाने की शिकायत हुई थी। इसके अलावा नियम विरूद्ध तरीके से अल्पसंख्यक वर्ग की युवतियों को भी सामान्य कैटेगरी में दिखाते हुए योजना का लाभ दे दिया गया।
विज्ञापन
उप निदेशक समाज कल्याण की अध्यक्षता में गठित जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद दोहरा लाभ पाने वाले चार लोगों ने राशि वापस कर दी। हालांकि, अन्य के दस्तावेजों की अभी जांच की जा रही है। इसके अलावा गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद इस योजना के सभी लाभार्थियों के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इसके लिए जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी आवश्यक कागजात सौंप दिए गए हैं।
सीडीओ शिपू गिरि का कहना है कि कई लोगों को अगले वित्तीय वर्ष में लाभ दिए जाने की भी शिकायत की गई थी। जांच में पाया गया कि यह नियमानुसान किया गया है। उनका कहना है कि दोहरे भुगतान के मामले में चार लोगों ने राशि जरूर वापस कर दी है लेकिन पात्रों के सत्यापन में गड़बड़ी हुई है। इसलिए निदेशालय को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।