prayagraj news : दत्तोपंत ठेंगड़ी।
- फोटो : prayagraj
स्वदेशी जागरण मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी वर्ष एवं स्वदेशी पदयात्रा के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह संगठक सतीश कुमार ने कहा कि दत्तोपंत का जीवन प्रेरणादायी रहा है, उन्होंने स्वदेशी स्वयंसेवकों को उनके आदर्शों के अनुकरण के लिए प्रेरित किया।
स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के क्षेत्रीय विचार प्रमुख अजय कुमार ने 45 दिवसीय स्वदेशी स्वाबलंबन पदयात्रा एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी वर्ष में हुई गतिविधियों की जानकारी को साझा किया। उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में स्वयं सेवकों का मनोबल बढ़ाते हुए दत्तोपंत ठेंगड़ी के स्वप्न को साकार करने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक मनीष ने सनातनी महापुरुषों के कार्यों का उदाहरण देते हुए दत्तोपंत ठेंगड़ी के महान स्वदेशी आंदोलन का उल्लेख किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो केबी पांडे ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के साथ अपने व्यक्तिगत संस्मरण को उपस्थित श्रोताओं से साझा किया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह प्रांत संयोजक डॉ. विजय कुमार सिंह ने स्वदेशी स्वावलंबन अभियान के वृत्त को प्रस्तुत किया संचालन डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने एवं धन्यवाद डॉ. भावेश द्विवेदी ने किया।