फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जलकर सगे भाइयों की मौत, पांच झुलसे

Wed, 27 Mar 2019 03:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के फैजीपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मंगलवार सुबह झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जलकर सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मां व चार अन्य भाई-बहन झुलस गए। मृतकों के पिता ने भट्ठे के चौकीदार के खिलाफ झोपड़ी में आग लगाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली इलाके के गोबरसहाई गांव का दीनानाथ फैजीपुर स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह वहीं झोपड़ी डालकर पत्नी नत्थी देवी, बेटों छोटू, चतुर, राहुल, सूरज व बेटी रूबी और चांदनी के साथ रहता है। मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब दीनानाथ शौच के लिए चला गया। परिवार के अन्य सदस्य झोपड़ी के भीतर सो रहे थे। तभी संदिग्ध दशा में झोपड़ी में आग लग गई। 

आग की लपटों ने गहरी नींद में सो रहे सभी लोगों को चपेट में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे मजदूरों ने कड़ी मशक्कत कर आग का गोली बनी झोपड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इससे पहले ही छोटू (8) व चतुर (5) की मौत हो चुकी थी। परिवार के झुलसे अन्य पांचों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप गुप्ता, एसडीम सतीश चंद्र, सीओ एसएन पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर कोतवाल उदयवीर सिंह ने बताया कि मृतकों के पिता ने भट्ठे के चौकीदार के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक कमाऊ नहीं थे। आर्थिक स्थिति के आधार पर जिला स्तर से कुछ मदद की जा सकती है। पीड़ित पिता ने आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस की जांच में स्थिति साफ होगी। मौतें दुर्घटनावश हुईं तभी मदद की जा सकेगी। आग लगाने के आरोप सही मिले तो कुछ भी संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी, कौशाम्बी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें