त्रिशला फाउंडेशन की ओर से रविवार को कर्नलगंज इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में सेरेब्रल पालसी बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। उन्होेंने ‘होलिया में उड़े रे गुलाल’ रंग बरसे भीगे चुनरवाली, आजा नच ले, बलम पिचकारी सहित कई गीत गाए और नृत्य किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अप्रवासी भारती करनैल सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। बच्चों को सेरेब्रल पालसी पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जैन ने संस्था की आगामी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर विधायक सत्यवीर सिंह, सीडीओ अटल कुमार राय, डीसीओ पुनीत मिश्र आदि ने अपनी बात रखी। संचालन डॉ. दीपचंद्र, डॉ. विनय, डॉ. अमित, डॉ. संजय, डॉ. शशि, डॉ. वासे, डॉ. राजकुमार ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।