संसद की कार्यवाही बाधित होने पर पर विपक्ष को घेरा
संसद की कार्यवाही बाधित होने पर नाराजगी जताते हुए रवि किशन ने आंकड़ों के जरिए हमला किया। उन्होंने कहा कि संसद चलाने पर जनता की गाढ़ी कमाई का नौ करोड़ रुपया प्रतिदिन और ढाई लाख रुपया प्रति मिनट खर्च होता है। विपक्ष द्वारा पेपर फाड़ना और हंगामा करना देश का बड़ा नुकसान है, जिसे जनता देख रही है। यूजीसी बिल और सवर्णों की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्राह्मण और पूरी सवर्ण बिरादरी मोदी-योगी सरकार के साथ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि योगी-मोदी के राज में किसी भी सवर्ण पर कोई गलत कानूनी प्रहार या अन्याय नहीं होने पाएगा।
योगी के राज में माफिया खत्म, अब आते हैं कलाकार
प्रयागराज पहुंचे रवि किशन ने अपनी आगामी फिल्म 'साइको सैयां' का जिक्र किया। उन्होंने गोरखपुर के बदलाव पर कहा कि पहले वहां माफिया का राज था, लेकिन अब वहां माधुरी दीक्षित जैसे बड़े कलाकार और साहित्यकार आ रहे हैं।