धूमनगंज के मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े रोडवेज चालक रावेंद्र उर्फ राघवेंद्र पासी हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। जिला न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर मृतक रावेंद्र और पिंटू यादव समेत सात-आठ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
धूमनगंज के मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े रोडवेज चालक रावेंद्र उर्फ राघवेंद्र पासी हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। जिला न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर मृतक रावेंद्र और पिंटू यादव समेत सात-आठ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
जिला न्यायालय में रसूलपुर मरियाडीह निवासी झरी ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 21 अक्तूबर 2025 को नाती अली अपने साथी फैसल के साथ मुंडेरा चुंगी स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने गया था। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने दोनों के साथ गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद में रावेंद्र अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि आरोपियों ने अली की बाइक में तोड़फोड़ की। उसके पास से मोबाइल फोन, 1750 रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज छीन लिए। भागने का प्रयास करने पर दोनों को रास्ते में घेरकर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। घटना की कई बार थाने में शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। जिससे परेशान होकर उन्होंने न्यायालय में शरण लिया है। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
क्या है मामला
21 अक्तूबर को रोडवेज चालक राघवेंद्र उर्फ मुन्नू पासी की मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। साथ ही लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी अमरनाथ राय को निलंबित भी किया गया था। वहीं बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपियों समेत अन्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।