फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बैडमिंटन चैंपियनशिप में रौनक-रमन की जोड़ी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में देवी कुमारी तिवारी मेमोरियल इलाहाबाद जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में सोमवार को अंडर-11 और 13 बालक युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। अंडर-11 बालक युगल वर्ग में रौनक और रमन की जोड़ी ने अरहम अब्बास और गर्वित की जोड़ी को 15-10, 7-15, 15-13 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

अंडर-13 बालक युगल वर्ग के फाइनल में सात्विक और आदित्य नाथ की जोड़ी ने प्रणव और युग को 15-12, 8-15, 15-13 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 बालक युगल वर्ग के सेमीफाइनल में शिवेश गुप्ता और शाश्वत अग्रवाल की जोड़ी ने लकी और अथर्व मौर्या को शिकस्त दी।
अभिनव सोमवंशी और देवेश जायसवाल की जोड़ी ने मोहम्मद यासिर और देवांश देव को मात दी। अंडर-17 बालक युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रखर तिवारी और शिवेश गुप्ता की जोड़ी ने देवांश देव और शुभ की जोड़ी को 30-10 से हराया।
विज्ञापन

वहीं, क्वार्टर फाइनल के एकल बालक वर्ग के अंडर-11 में रौनक ने तुषार को 30-14, रमन सिंह ने कुश गुप्ता को 30-20, अथर्व साहू ने अरहम अब्बास को 30-26 अंक से मात दी। अंडर-13 में सात्विक महरोवा ने हार्दिक को 30-16, वरद पांडेय ने वैश्नव को 30-19 हराया। अंडर-15 में शिवेश गुप्ता ने शौर्य भाटी को 30-25 अंक से हराया।
बालिका एकल वर्ग के अंडर-11 में अद्रिका सिंह ने नव्या शर्मा को 30-15 से हराया। अंडर-13 में यासिता डिमरी ने मान्यता सोनी को 30-12 और सीरसा राजे ने श्रीनिधि शर्मा को 30-24 से हराया। अंडर-17 में याहवी श्रीवास्तव ने एंजल केशरवानी को 30-19 को शिकस्त दी।
इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के एडिशनल एडवोकेट जनरल महेश चंद्र चतुर्वेदी होंगे। फाइनल मैच दोपहर 12:30 बजे से होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें