गंगा के प्रवाह में तेजी से कटान का दायरा बढ़ गया है। रविवार को गंगा-यमुना स्थिर रहीं, लेकिन प्रवाह में तेजी की वजह से किनारों पर कटान होती रही। अरैल में सोमेश्वर महादेव के सामने बड़ा हिस्सा कटान की चपेट में आ गया है।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
संगम नोज पर भी लगातार कटान हो रही है। लगातार कटान होने की वजह से गंगा पश्चिम वाहिनी होकर बह रही हैं। सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के एक्सईएन ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक कटान को देखते हुए बालू की बोरियां घाटों पर भरवाई जा रही हैं, ताकि स्नानार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।