फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर दो साल तक किया दुष्कर्म

Tue, 08 Jun 2021 07:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

  • शादी का झांसा देकर दो बार कराया गर्भपात, अब मुकरा
विज्ञापन
rape - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी का पड़ोसी युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान किशोरी गर्भवती हुई तो आरोपी ने बड़े भाई की शादी होने के बाद विवाह करने की बात कहकर दो बार गर्भपात कराया। अब आरोपी शादी से मुकर गया है। मामले में किशोरी ने आरोपी के खिलाफ मंगलवार को पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले वह खेत की तरफ शौच करने गई थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन दुष्कर्म करता रहा। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपी युवक ने कहा कि बड़े भाई की शादी हो जाने के बाद वह विवाह कर लेगा।

झांसे में आई किशोरी का उसने गर्भपात करा दिया। कुछ महीनों बाद किशोरी फिर से गर्भवती हो गई। इस बार भी वही बहाना बनाकर आरोपी ने गर्भपात करा दिया। किशोरी का कहना है कि अब युवक शादी करने के लिए राजी नहीं है। उलाहना देने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। इससे परेशान किशोरी ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की है। शिकायती पत्र लेने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें