प्रयागराज। कीडगंज में कक्षा छह में पढ़ने वाले छात्र से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। बाई का बाग मोहल्ले में रहने वाला 12 वर्षीय छात्र पतंग उड़ाने गया था। मां का आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला शंभू उसे बहलाफुसला कर ले गया और गलत काम किया। घर पहुंचने के बाद छात्र ने जानकारी दी तो घरवालों के होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को शनिवार को हिरासत में ले लिया।