फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक शिक्षा प्रणाली सामाजिक बुराइयों की जड़ः वासुदेवानंद

विज्ञापन
Modern education system the root of social evils: Vasudevanand - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट के सदस्य जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने शनिवार को कहा कि मौजूदा समय समाज में व्याप्त बुराइयां आधुनिक शिक्षा प्रणाली की देन है। ऐसी शिक्षा प्रणाली से समाज का निर्माण नहीं हो सकता। समाज में लगातार अकर्मण्यता बढ़ने पर उन्होंने चिंता जताई। कहा कि ऐसी परिस्थितियों से खासकर ब्राह्मणों को सावधान हो जाना चाहिए। यह बातें उन्होंने ज्ञान ज्योति अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

त्रिवेणी मार्ग स्थित ज्योर्तिमठ बद्रिकाश्रम के शिविर में दीप प्रज्ज्वलन के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अधिवेशन की शुरुआत हुई। संस्था के अध्यक्ष रामशंकर शुक्ल ने कहा कि गो माता, गंगा, गीता और गोविंद की शरण में गए बिना हमारा सुधार संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि ज्ञान ज्योति संस्थान संस्कारों की रक्षा के लिए प्रयासरत है। इस दौरान उन्होंने फर्जी शंकराचार्यों की बाढ़ पर चिंता भी जताई। इनके अलावा वेद प्रकाश त्रिपाठी, गणेश त्रिपाठी, सतीश चंद्र मिश्र, डॉ दयानंद मिश्र, राजीव भारद्वाज, विजय शंकर तिवारी, मोहन लाल शर्मा ने विचार व्यक्त किए। संचालन महामंत्री विजय कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर प्रकाश चंद्र दुबे, अजय तिवारी, श्रीकांत त्रिपाठी, अवधेश कुमार ओझा समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें