शिवकुटी में 25 वर्षीय युवती का अश्लील वीडियो बनाकर चार साल तक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि थाने जाने पर आरोपी व उसके घरवालों ने आर्य समाज से शादी करा दी और इसके बाद छोड़ दिया। फिलहाल युवती की तहरीर पर आरोपी समेत चार पर मुकदमा दर्ज किर लिया गया है।
युवती पढ़ाई साथ पार्ट टाइम नौकरी करती है और गोविंदपुर में किराये के कमरे में कई सालों से रह रही है। उसका कहना है कि 2018 में उसकी मुलाकात शिवम यादव निवासी छिवैया झूंसी से हुई। इसके बाद दोनों में फोन पर बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि एक दिन रात करीब आठ बजे आकर नशीला पदार्थ मिली कोल्डड्रिंक पिलाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर 2022 में दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
युवती का आरोप है कि शिकायत पर भी शिवम के घरवालों ने उसकी बात नहीं सुनी तो उसने 25 जनवरी को शिवकुटी थाने में शिकायत की। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी व उसके पिता नवनीत यादव, मां चन्द्रमा देवी व भाई नाम अज्ञात और अन्य कई लोगों को बुलाकर दोनों के मध्य सुलह समझौता कराकर आर्य समाज से 29 जनवरी को विवाह करवा दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी व उसके परिवारवालों ने कहा कि शादी महज दिखावा थी और उसे छोड़कर चले गए।