फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 40 हजार रुपये भी ऐंठे

Thu, 06 Jun 2024 02:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पश्चिम शरीरा क्षेत्र के एक गांव की युवती की बहन करारी क्षेत्र के एक गांव ब्याही है। युवती अक्सर बहन के यहां आया जाया करती थी। इस दौरान मोहल्ले के एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
rape demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करारी क्षेत्र में बहन के यहां आई एक युवती से मोहल्ले के एक युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवती से चालीस हजार रुपये भी ऐंठ लिए। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया। युवती की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पश्चिम शरीरा क्षेत्र के एक गांव की युवती की बहन करारी क्षेत्र के एक गांव ब्याही है। युवती अक्सर बहन के यहां आया जाया करती थी। इस दौरान मोहल्ले के एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। करीब दो साल तक युवती से उक्त युवक दुष्कर्म करता रहा।

इस दौरान युवक ने युवती से चालीस हजार रुपये भी ऐंठ लिए। युवती जब भी शादी की बात करती तो युवक उससे टाल मटोल करता रहा। 29 मई को युवती जब युवक के घर पर पहुंचकर शादी का दबाव बनाया तो उसे गाली गलौज कर मारपीट करते हुए घर से भगा दिया गया। युवती ने इसकी शिकायत बृहस्पतिवार को पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें