फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रपति को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। शाही इलाके के एक गांव की महिला ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी पर कार्रवाई न होने पर राष्ट्रपति, महिला आयोग को पत्र लिखा है। आरोप लगाया कि आरोपी कई बार घर आकर समझौते का दबाव बना चुके हैं। तीन महीना बीतने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस खामोश है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार मीरगंज के एक पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आवास पर बुलाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। 11 सितंबर को मीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप लगाया कि आरोपी के प्रभावशाली होने के कारण मीरगंज पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी कई बार घर आए और समझौता करने का दबाव बनाया। राष्ट्रपति को भेजे पत्र में महिला ने बताया कि अधिकारियों के चक्कर लगाकर वह थक चुकी है। उसे अब जीने की इच्छा नहीं है। इस संबंध में मीरगंज थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि मामले की विवचेना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें