फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती गाड़ी में भी हुआ था दुष्कर्म, दर्ज हुआ बयान

Tue, 05 Mar 2019 01:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

नौ दिन पहले मेडिकल छात्रा से प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर चलती कार में भी रेप किया गया था। इस दौरान उसने शोर मचाने की कोशिश तो दुराचारियों ने उसके ऊपर तेजाब फेंककर चेहरा बिगाड़ देने की भी धमकी दी थी। दुराचार के तीनों आरोपी मेडिकल छात्रा को कार में अंदावा स्थित बस अड्डे से लेकर पहले सहसों और बाद में वहां से वाराणसी लेकर गए। इस दौरान मुख्य आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन भी प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर पाई गई है। घटना के नौ दिन बाद सोमवार को झूंसी पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। अब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


बहरिया इलाके की बीएएमएस छात्रा 23 फरवरी को वाराणसी स्थित कॉलेज जा रही थी। आरोप है कि सरायइनायत थाना क्षेत्र में पहुंचने पर रास्ते में बस से उतारकर उसे कार में अगवा कर लिया गया। इसके बाद चलती कार में लात-घूंसो और बेल्ट से पीटकर उसे जबरन शराब पिलाई गई। इस दौरान दरिंदों ने उसे सिगरेट भी दागा। शाम होने पर झूंसी के एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना का मुख्य आरोपी सागर यादव निवासी हंडिया था। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार किया था। दो अन्य आरोपी अमित और विनीत ने बाद में एक-एक कर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वारदात के नौ दिन बाद सोमवार को झूंसी पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया।

उसने पुलिस को बताया कि अंदावा बस अड्डे से आगे बढऩे पर उसके ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी देकर बस से नीचे उतार लिया गया। कार में मुख्य आरोपी सागर यादव, अमित और विनीत मौजूद थे। यहां से उसे कार में पहले सहसों और बाद में वाराणसी ले जाया गया। रास्ते में चलती कार में मुख्य आरोपी सागर यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाने की कोशिश लेकिन जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया गया। शाम को तकरीबन सात बजे तीनों उसे लेकर झूंसी के मकान पर पहुंचे। यहां शराब के नशे में तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ मुंह काला किया। किसी तरह कुछ देर बाद वह जान बचाकर वहां से भागी और लोगों की मदद से पुलिस को फोन किया। विवेचक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आज पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन


तीसरे दिन भी जारी रहा धरना
प्रयागराज। उधर मुआवजे व अन्य मांगों को लेकर डफरिन अस्पताल परिसर में तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान निर्णय लिया गया कि महिला दिवस की पूर्वसंध्या पर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उधर पीड़िता की हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर अब घरवाले उसे निजी अस्पताल ले जाने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें