फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी का झांसा देकर बच्ची से रेप की कोशिश

Thu, 01 Jan 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली नैनी क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी इलाके में एक युवक ने सात साल की बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश की। बच्ची के रोने-चीखने पर आसपास के लोग भागकर उधर पहुंचे युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है। घर के पास खेल रही सात वर्षीय बच्ची को एक युवक टॉफी दिलाने के बहाने तकरीबन दो किलोमीटर दूर कछार की ओर ले गया।
विज्ञापन


 वहां झाड़ी में युवक बच्ची के साथ जबरदस्ती करने लगा। बच्ची रोने-चीखने लगी। उधर मौजूद कुछ लोगों ने शोर सुनकर झाड़ी के पास जाकर हल्ला मचाया तो हवस में अंधा  युवक  बच्ची को छोड़कर भाग निकला। यह खबर गांव में पहुंची तो लोग गुस्से से भर गए। बच्ची को उसके परिजनों ने एग्रीकल्चरल चौकी ले जाकर पुलिस से शिकायत की। पिता की तहरीर पर नैनी कोतवाली पुलिस ने मोनू यादव पुत्र करन यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें