क्षेत्र की रंजना यादव ने मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित प्रादेशिक जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया।
गहरपुर मलकिया गांव निवासी रंजना के पिता शिवभजन यादव का निधन हो चुका है। परिवार के सहयोग से उन्होंने भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) का अभ्यास शुरू किया। लगन और मेहनत के दम पर वह लगातार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले भी रंजना कर्नाटक में आयोजित प्रादेशिक जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
वहीं, शहर में आयोजित प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहने वाली रंजना ने सफलता का श्रेय गांव के कोच राहुल यादव और मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के कोच सत्येंद्र सिंह को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर भाई पवन कुमार यादव, ग्राम प्रधान सुनील यादव, जगदंबा प्रसाद पटेल, सत्यपाल, रामभजन बधाई दी है।